Posts

Showing posts from July, 2026

बरेली: 125 कैंट विधानसभा में वसीम आलम अंसारी की सक्रियता से बदले चुनावी समीकरण, क्षेत्र के हर मुद्दे पर पैनी नजर

Image
होमवर्क के बाद जनता के बीच उतरे वसीम आलम अंसारी, बोले— समस्याओं का स्थायी समाधान ही प्राथमिकता रिपोर्ट: वीरेंद्र बिष्ट  बरेली। 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब वसीम आलम अंसारी ने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर खुलकर अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू की। स्थानीय राजनीतिक हलकों में उनकी सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क, लोगों से संवाद और प्रमुख समस्याओं के अध्ययन के बाद वसीम आलम अंसारी ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मजबूत लड़ाई लड़ना है। वसीम आलम अंसारी का कहना है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं होने के बावजूद अनेक मूलभूत समस्याएं आज भी लोगों के सामने खड़ी हैं। उनका मानना है कि इन समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी अब तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों की रही है और जनता को अपेक्षित सुविधाएं समय पर नहीं मिल सकीं। क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर लगातार कर रहे अध्ययन वसीम आलम ...

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का सम्मान एवं भंडारे का आयोजन

Image
 झांसी ओरछा स्थित हनुमान मंदिर में वीर भूमि महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. संगीता राय ने मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज मंत्री माननीय दिलीप जयसवाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर गुरुओं का सम्मान कर गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया सर्वप्रथम रामधुन, सुंदरकांड पाठ के पश्चात गुरुओं का सम्मान किया गया जिसमें नकटा के हनुमान मंदिर के महंत श्री श्री 108 रामचरण जी त्यागी महाराज का चरण धुलाकर,अंग वस्त्र पहनकर गुरु जी का आशीर्वाद लिया गया   उसके उसके बाद होटल यदुविलास  में उमेश यादव (वरिष्ठ समाजसेवी एवं गौ सेवक), झांसी कलचुरी समाज के सामाजिक बंधु रामस्वरूप राय अशोक राय , कमलेश राय, डॉ केश गुप्ता,  बृजकिशोर राय, सुरेंद्र राय,नरेश राय, मनोज राय,अरुण राय, अंकित राय, अजय राय, विशाल राय, रामराजा शिवहरे  रचना यादव (यादव होटल ओरछा),  कबीर भाई, सुभाष, पवन ,धर्मेंद्र,अनुज, डॉ चंदन डॉ.निरवि, इशू,आस्था, हेमंत, राधा पिंटू, मिथुन,सुमित रोहित आदि उपस्थित रहे l माननीय मंत्री जी सहित सभी समाजसेवियों ने ...