बरेली: 125 कैंट विधानसभा में वसीम आलम अंसारी की सक्रियता से बदले चुनावी समीकरण, क्षेत्र के हर मुद्दे पर पैनी नजर
होमवर्क के बाद जनता के बीच उतरे वसीम आलम अंसारी, बोले— समस्याओं का स्थायी समाधान ही प्राथमिकता रिपोर्ट: वीरेंद्र बिष्ट बरेली। 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब वसीम आलम अंसारी ने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर खुलकर अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू की। स्थानीय राजनीतिक हलकों में उनकी सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क, लोगों से संवाद और प्रमुख समस्याओं के अध्ययन के बाद वसीम आलम अंसारी ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मजबूत लड़ाई लड़ना है। वसीम आलम अंसारी का कहना है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं होने के बावजूद अनेक मूलभूत समस्याएं आज भी लोगों के सामने खड़ी हैं। उनका मानना है कि इन समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी अब तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों की रही है और जनता को अपेक्षित सुविधाएं समय पर नहीं मिल सकीं। क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर लगातार कर रहे अध्ययन वसीम आलम ...