बिजली का अधिक बिल भेजने से बिगड़ी उपभोक्ता की तबीयत
सरधना (मेरठ) (राकेश गोस्वामी )विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही का एक नमूना सरधना में देखने को मिलाहै। प्रत्येक माह बिल जमा कराने के बावजूद उपभोक्ता का बिल ₹13500 भेज दिया गया। जिसको लेकर उपभोक्ता विद्युत उपखंड कार्यालय गया ।जहां विभाग कर्मियों का कहना था कि बिल तो भरना ही पड़ेगा। विभाग की लापरवाही कर्मचारियों और अधिकारियों की उदासीनता ने उपभोक्ता के मस्तिष्क पर इसका ऐसा प्रभाव डाला कि उपभोक्ता की तबीयत बिगड़ गई । जिसके कारण उपभोक्ता को डॉक्टर के पास जाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरधना के मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी शौकीन अहमद का ने घरेलू कनेक्शन ले रखा है और वह प्रत्येक महीने अपना बिल अदा करते आ रहे हैं। उपभोक्ता ने लॉकडाउन में भी प्रत्येक बिल जमा किया है । इसके बावजूद भी उपभोक्ता का बिल साडे ₹13500 भेज दिया गया। पहले तो यह मोबाइल पर मैसेज आया । विभाग में जाकर पता किया तो बताया गया कितना बिल देना पड़ेगा । उपखंड अधिकारी से इस बारे में बात की,उपखंड अधिकारी का कहना था कि इतना बिल तो देना ही पड़ेगा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी से पूछा गया कि उपभोक्ता की क्या...