Posts

Showing posts from December, 2025

आईएमए बरेली को ‘प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच अवार्ड’ सहित कई सम्मान pl maar Diya

Image
रिपोर्ट – मुस्तकीम मंसूरी आईएमए यूपी के वार्षिक अधिवेशन ‘यूपीकॉन-2025’ में इस वर्ष प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, प्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दो दिवसीय अधिवेशन में आईएमए बरेली शाखा को वर्ष 2024–25 के लिए ‘प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच अवार्ड’ सहित कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न श्रेणियों में सर्वाधिक पुरस्कार वाराणसी आईएमए शाखा के नाम रहे। लगभग 14 वर्ष बाद दूसरी बार बरेली में यह प्रमुख सम्मेलन आयोजित हुआ। पहले दिन सुबह 11 बजे आईएमए भवन सभागार में साइंटिफिक सेशन का शुभारंभ आईएमए यूपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने किया। वार्षिक अधिवेशन में एसोसिएशन ऑफ मेडिकल साइंस सहित कई चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने एजेंडे प्रस्तुत किए। शाम को डोहरा रोड स्थित आईएमए फार्म पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न शाखाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. सुदीप, डॉ. लईक समेत कई चिकित्सकों को विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। आईएमए...