Posts

Showing posts from January, 2021

सरधना क्षेत्र की खबरें

Image
 श्रीमान जी आज दिनाँक 27/01/2021 को थाना सरधना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 42/2021 धारा 414 आईपीसी व मु0अ0सं0 43/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सलमान पुत्र मौहम्मद उमर उर्फ बाबा निवासी ग्राम खिर्वा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ व मु0अ0सं0 044/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रवेज पुत्र जहीर निवासी मौ0 पीरजादगान कस्वा व थाना सरधना मेरठ व वाद सं0 13533/2019 मु0अ0सं0 711/2013 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित वारन्टी सोनू कुमार पुत्र सहन्सर पाल निवासी ग्राम बहादरपुर थाना सरधना, मेरठ व एसटी नं0 683/17 मु0अ0सं0 551/16 धारा 272  आईपीसी 60 आबकारी अधि0 से सम्बन्धित वारन्टी संजय उर्फ टीटू पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम बहादरपुर थाना सरधना,मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया  श्रीमान जी आज दिनाँक 27/01/2021 को थाना सरधना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 42/2021 धारा 414 आईपीसी व मु0अ0सं0 43/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सलमान पुत्र मौहम्मद उमर उर्फ बाबा निवासी ग्राम खिर्वा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ व मु0अ0सं0 044/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्ध...

प्राथमिक विद्यालय में झंडारोहण किया गया

Image
  प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद सरधना देहात में प्रधानाध्यापक जाकिर मलिक द्वारा 72 वे गणतन्त्र दिवस पर ध्वजाआरोहण    किया गया। व सुरक्षा सप्ताह की शपथ भी दिलाई गई । इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती शहनाज , तंजीम कुरैशी, अतीक ,हिना सैफी,रेखा रानी, नरगिस,सुमन रानी,हरेन्द्र कुमार,रेखा , व अन्य मौजूद रहे।

सरधना के कुलंजन गांव में 20 वर्षीय युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली।

राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट  सरधना के कुलंजन गांव में 20 वर्षीय युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली। दरअसल बिट्टू पुत्र जयप्रकाश नामक युवक को पेट में गोली लगी है। उसके साथ के कुछ युवा उसे नगर के ईश्वर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहीं घायल के साथ आये युवक घटना को छिपाने के प्रयास में लगे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी उन्होंने ठीक से जानकारी सरधना के मोमन फरीदपुर में गांव के निकट 3 संदिग्ध युवकों ने गांव निवासी सोमबीर पुत्र रतन सिंह की बाइक में आग लगाई। दरअसल सोमबीर अपनी बुआ के यहां से बाइक पर गांव लौट रहा था। गांव के निकट उसे रास्ते पर तीन युवक खड़े मिले। बताया गया है कि उन्होंने उससे मोबाइल और बाइक छीन ली और कुछ दूर ले जाकर बाइक में आग लगा दी। गांव पहुंचकर पीड़ित ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। दी।

मुख्यमंत्री को मोटी चमड़ी का कहने वाले व्यक्ति नीरज किशोर मिश्र की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई

Image
  इलाहाबाद  कासगंज के  नीरज किशोर मिश्र ने हाथरस कांड के दौरान प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मोटी चमड़ी का व्यक्ति कहा था जिस मामले में गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने पर रोक लगाई है ।  हाथरस कांड के समय  प्रदर्शन के दौरान  इस तरह की बातें कहना पर उन्होंने कहा  कि लोकतंत्र में  अभिव्यक्ति की आजादी है । न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र और न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव की खंडपीठ ने कासगंज के नीरज किशोर मिश्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही कोर्ट ने प्रदेश सरकार से 4 सप्ताह के अंदर जवाब भी मांगा है। कोर्ट ने हालांकि मामले की जांच जारी रखने का निर्देश दिया। हाथरस में हुए गैंगरेप के बाद वाल्मीकि समाज ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसी दौरान कासगंज निवासी नीरज ने प्रदर्शन के दौरान सीएम के खिलाफ टिप्पणी की। इसके बाद FIR दर्ज कराई गई। कोर्ट में दी याचिका में नीरज ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है और महज 'मोटी चमड़ी' का कहने पर कोई अपराध नहीं बनता है।

मैं एक बात नहीं समझ पा रहा हूं कि पहले की सरकार मे 1962 , 1965 , 1971 की भीषण लड़ाई भी हुई, पोलियो, प्ले, हैजा, टीबी जैसी महामारी भी हुई

 मैं एक बात नहीं समझ पा रहा हूं कि पहले की सरकार मे 1962 , 1965 , 1971 की भीषण लड़ाई भी हुई, पोलियो, प्ले, हैजा, टीबी जैसी महामारी भी हुई । जिन का मुफ्त में इलाज हुआ,मुफ्त में पूरा देश का टीकाकरण हुआ, खरबो का घोटाला भी हुआ, काला धन विदेशों में भेजा गया, भ्रष्टाचार खूब व्याप्त रहा, फिर भी बहुत सारे  सरकारी कारखाने कंपनियां लगी, सरकारी हस्पताल, सरकारी कॉलेज, सरकारी स्कूल बने, सरकारी नौकरियों में कोई कमी नहीं रही ।लोगों को नौकरियां दी गई ।जो व्यक्ति इंटर मैट्रिक पास कर जाता था उसे घर से बुलाकर नौकरियां दी गई, तनख्वाह में कोई कमी नहीं रही ।भत्ता हमेशा लगातार बढ़ता था महंगाई भत्ता 131% तक दिया, सबसे अधिक वेतन वृद्धि  छठे वेतनमान में मिली, सरकारी कर्मचारियों को पेंशन दिया  जाता था,देश की जीडीपी 10% से ऊपर थी.आखिर यह सब गद्दार चोरों की सरकार कैसे कर लेती थी ।जो दिव्य महापुरुष की सरकार नहीं कर पा रही है.जबकि विदेशों से काला धन वापस आ गया, नोटबंदी से देश का काला धन वापस आ गया,चोरों की सरकार की बनाई गई सरकारी संपत्ति को भी बेचा जा रहा है , तब भी दिव्य पुरुष की सरकार नौकरियां व...

बहुजन मुक्ति पार्टी की विचारधारा से खुश होकर स्वर्ण सिंह ने सदस्यता ली और पार्टी के लिए तन मन धन से साथ देने का वादा किया*

Image
       *बहुजन मुक्ति पार्टी की विचारधारा से खुश होकर स्वर्ण सिंह ने सदस्यता ली और पार्टी के लिए तन मन धन से साथ देने का वादा किया* मेरठ:- बहुजन मुक्ति पार्टी की विचारधारा से खुश होकर स्वर्ण सिंह ने सदस्यता ली और पार्टी के लिए तन मन धन से साथ देने का वादा किया 11 तारीख से 17 जनवरी तक चल रहे जिलाधिकारी मेरठ कार्यालय में धरना स्थल पर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के समर्थन में बहुजन मुक्ति पार्टी ने फूल जाहिर समर्थन दिया और देश के 31 राज्यों और 550 जिलों में पूर्णतया सहयोग दिया बहुजन मुक्ति पार्टी की विचारधारा से खुश होकर सरदार स्वर्ण सिंह ने ग्राम नीमका विधानसभा हस्तिनापुर जिला लोकसभा बिजनौर मेरठ जिला निवासी ने सदस्यता ली और तन मन धन से हमेशा सहयोग देने का निर्णय लिया और हस्तिनापुर विधानसभा में बहुजन मुक्ति पार्टी का विधायक बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने का भी वादा किया वहीं मौजूद डॉक्टर फारुख एडवोकेट राहुल संजय कुमार आर के तिल गोरिया शादाब खान गौरव कुमार गुरमीत सिंह कारी मोहम्मद इरफान एडवोकेट अतर सिंह आरडी गादरे डॉक्टर इरशाद राम सिंगार रोहन पाल किरण सिंह हर्ष कुमार अमित...

अलीगढ़ में एक कुत्ते के भौंकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में संघर्ष हो गया।

Image
  अलीगढ़ में जातीय संघर्ष  ठाकुर और दलितों में  मामला इतना तूल पकड़ा  पथराव और फायरिंग हो गई जिसमें कई लोग जख्मी हुए हैं । गांव में अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया है  और तनाव बना हुआ है फिलहाल पीएसी को तैनात किया गया है। मामला इगलास विधानसभा क्षेत्र के लोधा थाना इलाके के बड़ौला हाजी गांव का है। यहां कुत्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दलित समुदाय के लोगों से पहले मारपीट की। इसके बाद गांव में मौजूद आंबेडकर की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झड़प में दलित समाज के कई लोग घायल हुए हैं। गांव मे तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। फिलहाल गांव में तनाव के हालात को देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई है। गांव में तत्काल एसडीएम और सीओ समेत तमाम पुलिस फोर्स पहुंच गई।

समान अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामजीलाल विद्यार्थी ने एक शिष्टाचार मुलाकात

Image
 आज 16/01/2021 को पीस पार्टी बृज प्रान्त कार्यालय पर समान अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामजीलाल विद्यार्थी ने एक शिष्टाचार मुलाकात बृज प्रान्त अध्यक्ष डॉ जहाँगीर अलवी से की। मुलाकात के दौरान पता चला कि श्री रामजीलाल विद्यार्थी जी का आज जन्मदिन है तो डॉ जहाँगीर अलवी ने विद्यार्थी जी को लड्डू खिलाकर मुबारकबाद दी,साथ ही सभी ने मुबारकबाद दी और हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान बृज प्रान्त महासचिव शमशेर खान,जिला संगठन मंत्री शाहिद मुल्लाजी, मीडिया प्रभारी मुबीन शाह,महानगर यूनुस उस्मानी,सचिव रहीस अलवी,मौलाना मुबारक हुसैन,मौलाना गुलज़ार अहमद,मौलाना नुरुल हसन,मौलाना इशरार अहमद के साथ साथ समान अधिकार पार्टी के पदाधिकारी श्री अमरनाथ पवार, श्री कैलास चौहान,श्री ब्रजेश,श्री सुनील साहू,श्री राजा गहलोत,श्री दिलीप कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।मुबीन शाह मीडिया प्रभारी पीस पार्टी

सरधना ब्रेकिंग* *सरधना में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या*।

 *सरधना ब्रेकिंग*  *सरधना में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या*। सरधना में  दौराला रोड पर पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार दो हमलावरों ने दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों पर चलाई गोली जिनमे से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी । मृतक युवक 20 वर्षीय दीपक पुत्र ओमपाल मोहल्ला धरमपुरा का रहने वाला था। दीपक कश्यप व उसका साथी सुमित जिम में कसरत करने के बाद दौराला रोड पर एक होटल में खाना खाने गए थे । वापस लौटते समय  बाइक सवार हमलावरों ने उसे टारगेट करते हुए दीपक जे सिर से  गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए  हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। दीपक की हत्या के बाद उसके परिजनों में मातम का माहौल है।  हत्या की सूचना पर  घटनास्थल पहुंची  पुलिस ने  मामले की जानकारी ली  और शव का पंचनामा भर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या की जानकारी मिलने पर सरधना विधायक संगीत सोम भी थाने पहुंचे  और घटना का शीघ्र खुलासा करने  के लिए कहा  एसपी देहात व सीओ सरधना ने  जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है ।

खेत में पानी चलाने गए किसान की करंट से मौत

Image
  बिजली करंट से मृतक किसान का फाइल फोटो    सरधना से राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट   सरधना के भमोरी गांव में खेत में पानी चलाने गए युवक की करंट की चपेट में आकर मौत। 35 वर्षीय अनुज पुत्र छोटे अलसुबह पानी चलाने गया था। पड़ौस के किसान ने अपने खेत में बिजली की तारबंदी की हुई थी, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गयी। परिजनों में कोहराम   बुलंदशहर में जहरीली शराब से मौत के बाद सरधना पुलिस की छापेमारी। कुलंजन गांव के जंगल से भारी मात्रा में नकली शराब की बरामद। एक कैंटर गाड़ी, इको कार व बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार। कुछ देर में पुलिसलाइन में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

देश की आर्थिक स्थिति और देश आंतरिक स्थिति में खोखला हो चुका है--गादरे

Image
 देश की आर्थिक स्थिति और देश आंतरिक स्थिति में खोखला हो चुका है--गादरे दिल्ली:- चौधरी श्याम भारद्वाज के स्थित आवास पर जुलेना न्यू फ्रैंड्स काॅलोनी न्यू दिल्ली में बहुजन मुक्ति की एक बैठक हुई।  बहुजन मुक्ति पार्टी की बैठक में उत्तर प्रदेश पश्चिमांचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने बैठक में बहुजन मूल निवासी समाज की विचार धारा से सब को अवगत कराया और वर्तमान में भारत देश की आर्थिक एवं आंतरिक स्थिति पर अफसोस किया। लगातार मोदी सरकार के लगातार कार्यो से देश खोखला हो रहा है।  पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग अनुसूचित वर्ग अनुसूचित जनजाति वर्ग हो या कोई भी भारतीय मूलनिवासी आज बेरोजगार हो चुका है और आज तक सरकार द्वारा पिछड़ी जाति को पिछड़े वर्ग के लोगों को कोई भी आरक्षण ना मिलने पर अफसोस जताया। आने वाले वक्त में आज तक पिछड़े वर्गों की जाति आधारित गिनती नहीं कराई गई लेकिन जब भी गिनती का वक्त आया तो बीजेपी सरकार हो या कांग्रेस हो सबने हिंदू मुस्लिम या दंगे फसाद में देश को झोंक कर लोगों को भटकाव पैदा कर गिनती कराने के काम से अलग किया। आरक्षण तो दूर की बात है। अफसोस जताते हुए च...

भारतीय किसान मजदूर गरीब मजलूम आज सड़कों पर बेरोजगार लेकिन सरकार मजे में जनता की कोई सुध नहीं--गादरे*

Image
 *भारतीय किसान मजदूर गरीब मजलूम आज सड़कों पर बेरोजगार लेकिन सरकार मजे में जनता की कोई सुध नहीं--गादरे* दिल्ली बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे और उनके दुख दर्द की सुध लेते हुए सरकार के व्यवहार पर अफसोस जताया। बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिम अंचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे अपने टीम के साथ दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों के बीच उनके दुख दर्द की बात सुनते हुए कहा कि आज देश का अन्नदाता जो हर गरीब अमीर गरीब मजदूरों के लिए रोटी का इंतजाम करता है और अपने दुख दर्द भूल कर देश की चिंता में रहता है आज वहीं सड़कों पर बैठा है। लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है।  मोदी सरकार ने किसान अध्यादेश से केवल पूंजीपतियों बड़े उद्योगपतियों जो मोदी सरकार के मालिक हैं केवल उनको ही लाभ है अन्यथा छोटे बड़े किसान हो या गरीब अमीर हो मजलूम हो या मजदूर हो आने वाले वक्त में सभी की रोजी-रोटी पर हमला करने का यह अध्यादेश जारी करते हुए कुछ नहीं सोचा। यह सरकार ईवीएम से बनी हुई सरकार है और पूंजी पतियों की पार्टी है। पूंजीपतियों की कोई भी प्रॉब्ल...

विधायक पार्षद सब बेखबर सड़कों पर चलना हुआ दूभर मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र हुआ बेहाल- गादरे*

Image
 *विधायक पार्षद सब बेखबर सड़कों पर चलना हुआ दूभर मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र हुआ बेहाल- गादरे* मेरठ:- मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों का हाल हुआ बेहाल जनता का सड़कों पर निकलना दुश्वार विधायक हो या पार्षद सब हुए बेखबर। मेरठ दक्षिण विधानसभा का जनसम्पर्क करते हुए लोगों की जन समस्याओं को सुना। पश्चिमांचल प्रदेश  महासचिव  एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष मेरठ दक्षिण प्रभारी आर डी गादरे ने बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया।  जिसमें मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की गरीब मजलूम मूल निवासियों  बहुजन समाज के लोगों के बीच जन समस्याएं सुनी और खस्ताहाल सड़कों का देखकर अफसोस जताया की वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होते हुए और मेरठ दक्षिण विधानसभा में भी बीजेपी का विधायक हैं और बसपा के पार्षद हैं लेकिन सामाजिक कार्यो कोई सुध नहीं ली जा रही है। आर डी गादरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह हालत देखकर जनता जिस परेशानियों से जूझ रही है बहुत दर्द और दयनीय स्थिति है आने वाले वक्त में बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार बहुजन समाज में जबरदस्त कार्य कराएगी आज बस...

मुरादनगर की तरह सरधना में भी गिरा सरकारी निर्माण।

 ( राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट )सरधना के बहादरपुर गांव में कलयुगी पुत्रों से परेशान वृद्ध ने थाने में शिकायत की। शिकायत में अलग रह रहे दोनों बेटों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा अगर कोई दूसरा ग्रामीण भी वृद्ध की मदद करता है तो उसके पुत्र उससे मारपीट करते हैं। पुलिस ने पीड़ित चंद्रपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरधना में सार्वजनिक शौचालय का लिंटर गिरने के मामले में बचाव का खेल शुरू। खबर फैलते ही ग्राम विकास अधिकारी ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। शिकायत में शरारती तत्वों पर लिंटर तोड़ने का आरोप लगाया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि रविवार शाम में टूटे लिंटर के बाद ग्राम विकास अधिकारी को मीडिया में खबर जाने के बाद नुकसान का ख्याल आया। आनन-फानन में शिकायत पर थाने की मुहर भी लगवा ली गयी। मुरादनगर की तरह सरधना में भी गिरा सरकारी निर्माण। मामूली बरसात में प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद के निकट बना सार्वजनिक शौचालय का लिंटर गिरा। मात्र तीन माह पूर्व बनकर तैयार हुआ है सार्वजनिक शौचालय। ध्वस्त हुआ लिंटर दे रहा बालुई निर्माण की गवाही। गनीमत रही कि अभी तक शौचालय का...

मुरादनगर के उखलारसी श्मशान घाट हादसे के मृतक आश्रितों के परिजनों को ₹1000000 व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का ऐलान के बाद खोला गया जाम

Image
  मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित उखलारसी गांव के श्मशान घाट की छत का लेन्टर रविवार को उस समय गिर गया था जब एक फल विक्रेता का अंतिम संस्कार चल रहा था। उसी समय बारिश से बचने के लिए काफी लोग हाल ही में निर्मित गलियारे में खड़े हो गए थे। इस हादसे में लगभग 25 लोग मारे गये और दो दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों को विभिन्न अस्पतालो में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आज सुबह दिल्ली-मेरठ रोड पर मुरादनगर थाने के समीप आधा दर्जन शवों को रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। मेरठ मंडल की कमिशनर अनीता सी मेश्राम, आईजी  प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डे व एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंच गये और प्रदर्शनकारियों से जाम खोलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। इनकी मांग मुआवजा राशि बढ़ाने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की थी। जाम लगाने वालों का कहना था कि पहले उनकी मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समक्ष रखा जाये या मुख्यमंत्री स्वयं घटनास्थल पर आएं, तभी जाम खोला जायेगा। लगभग आठ घन्टे बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्श...

सरधना मुरादनगर की तरह सरधना में भी गिरा सरकारी निर्माण।

 सरधना मुरादनगर की तरह सरधना में भी गिरा सरकारी निर्माण। मामूली बरसात में प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद के निकट बना सार्वजनिक शौचालय का लिंटर गिरा। मात्र तीन माह पूर्व बनकर तैयार हुआ है सार्वजनिक शौचालय। ध्वस्त हुआ लिंटर दे रहा बालुई निर्माण की गवाही। गनीमत रही कि अभी तक शौचालय का लोकार्पण नहीं हुआ है, वार्ना बड़ा हादसा यहां भी हो सकता था। सरधना के पिठलोखर गांव में बाइक खरीदने के बाद एनओसी को लेकर दो पक्षों में विवाद। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर की मारपीट। एक पक्ष के अबरार की शिकायत पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इमरान, ताहिर, वसीयत, सलीम, रिजवान, शादाब, परवेज, सद्दाम व हसनैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। सरधना में मोबाइल शॉप से शरेशाम मोबाइल छीनकर फरार हुए युवक। मुंह पर मास्क बांधकर दुकान में घुसे युवक ने दिया वारदात को अंजाम, बाहर बाइक स्टार्ट किये खड़े साथी के पीछे बैठकर हुआ फरार। व्यापारी सरफराज की कालन्द चुंगी के निकट गंज बाजार में है कशिश मोबाइल के नाम से दुकान। मामले की शिकायत पुलिस से की।

मुरादनगर श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिरने से 23 लोगों की मौत

Image
  दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडल आयुक्त मेरठ व  एडीजी मेरठ मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही अधिकारी  मुरादनगर में डेरा डाले हुए हैं। टेंडर से लेकर अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतकों में 18 की हुई पहचान- जयवीर (50), सुधाकर चौधरी (46), सुरेश जुनेजा (60), सुनिल कुमार, अक्षय (22), विनोद कुमार (50), सुनील (35), दिलीप बत्रा (62), ओमप्रकाश (60), विजय सोनी (23), दिग्विजय सोनी, प्रमोद कुमार (35), नितिन (40), राजीव (40), रोबिन (35), नैपाल (54), दिनेश, अरविंद (35), और एक अज्ञात है।   अंतिम संस्कार के दौरान हुए हादसे की गूंज लखनऊ तक पहुंची। श...

सरधना में गंग नहर कांवड़ मार्ग पर कार से टैंपो की टक्कर

  शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान खुली हुई दुकानों को बंद कराने पहुंची लेबर इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न के आरोप। व्यापारियों ने लेबर इंस्पेक्टर उषा वर्मा पर लगाये रिश्वत मांगने की मंशा के आरोप। लेबर इंस्पेक्टर ने दुकानें बंद करके चाबी को कब्जे में लिया था। सरधना में कालन्द चुंगी का मामला। सरधना में गंगनहर कांवड़ मार्ग पर सलावा के निकट सवारियों से भरी कार से टैंपो कार की टक्कर। हादसे में दिल्ली की कार में सवार कई सवारियों को लगी चोट। कार चालक जितेंद्र यादव ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।सरधना के सलावा गांव में घर में अ - सरधना के सलावा गांव में घर में अकेली देख नाबालिग के साथ छेड़छाड़। पीड़ित किशोरी ने परिजनों संग थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू। नाबालिग के साथ छेड़छाड़। पीड़ित किशोरी ने परिजनों संग थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू।

सरधना के रईसुद्दीन बावर्ची का इंतकाल

* दुःखद सूचना* ---------------------     सरधना (मेरठ) के मोहल्ला भटवाड़ा के रहने वाले रईसुद्दीन बावर्ची  का शनिवार की सुबह इंतकाल होगया* सरधना के मोहल्ला भटवाड़ा निवासी रईसुद्दीन बावर्ची (खाना बनाने) वाले का दिल का दौरा पड़ने से आज 2 जनवरी 2021 की सुबह इंतकाल हो गया है । आज रात  ईशा की नमाज़ के बाद जनांजे की नमाज अदा की जाएगी । जिसके बाद ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान में दफ़ीना होगा । अल्लहा इनकी मग़फ़िरत फरमाये जन्तुल फिरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाये ।