मुरादनगर की तरह सरधना में भी गिरा सरकारी निर्माण।

 (राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट )सरधना के बहादरपुर गांव में कलयुगी पुत्रों से परेशान वृद्ध ने थाने में शिकायत की। शिकायत में अलग रह रहे दोनों बेटों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा अगर कोई दूसरा ग्रामीण भी वृद्ध की मदद करता है तो उसके पुत्र उससे मारपीट करते हैं। पुलिस ने पीड़ित चंद्रपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरधना में सार्वजनिक शौचालय का लिंटर गिरने के मामले में बचाव का खेल शुरू। खबर फैलते ही ग्राम विकास अधिकारी ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। शिकायत में शरारती तत्वों पर लिंटर तोड़ने का आरोप लगाया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि रविवार शाम में टूटे लिंटर के बाद ग्राम विकास अधिकारी को मीडिया में खबर जाने के बाद नुकसान का ख्याल आया। आनन-फानन में शिकायत पर थाने की मुहर भी लगवा ली गयी।

मुरादनगर की तरह सरधना में भी गिरा सरकारी निर्माण। मामूली बरसात में प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद के निकट बना सार्वजनिक शौचालय का लिंटर गिरा। मात्र तीन माह पूर्व बनकर तैयार हुआ है सार्वजनिक शौचालय। ध्वस्त हुआ लिंटर दे रहा बालुई निर्माण की गवाही। गनीमत रही कि अभी तक शौचालय का लोकार्पण नहीं हुआ है, वार्ना बड़ा हादसा यहां भी हो सकता था।

Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय