विधायक पार्षद सब बेखबर सड़कों पर चलना हुआ दूभर मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र हुआ बेहाल- गादरे*
*विधायक पार्षद सब बेखबर सड़कों पर चलना हुआ दूभर मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र हुआ बेहाल- गादरे*
मेरठ:- मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों का हाल हुआ बेहाल जनता का सड़कों पर निकलना दुश्वार विधायक हो या पार्षद सब हुए बेखबर।
मेरठ दक्षिण विधानसभा का जनसम्पर्क करते हुए लोगों की जन समस्याओं को सुना। पश्चिमांचल प्रदेश महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष मेरठ दक्षिण प्रभारी आर डी गादरे ने बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया।
जिसमें मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की गरीब मजलूम मूल निवासियों बहुजन समाज के लोगों के बीच जन समस्याएं सुनी और खस्ताहाल सड़कों का देखकर अफसोस जताया की वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होते हुए और मेरठ दक्षिण विधानसभा में भी बीजेपी का विधायक हैं और बसपा के पार्षद हैं लेकिन सामाजिक कार्यो कोई सुध नहीं ली जा रही है। आर डी गादरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह हालत देखकर जनता जिस परेशानियों से जूझ रही है बहुत दर्द और दयनीय स्थिति है आने वाले वक्त में बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार बहुजन समाज में जबरदस्त कार्य कराएगी आज बसपा और भाजपा की मिलीभगत होते हुए भी बहुजन समाज के लोग दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि यह सरकार हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रही है जबकि हिंदू धर्म हिंदू जाति कुछ नहीं होती और ना ही कोई संविधान या वेद या ग्रंथ में ऐसा धर्म नाम का कोई संस्थापक है। तो यह कोई धर्म नहीं है बीजेपी की बसपा की यह राजनीति है। हिंदू मुस्लिम करने की। सामाजिक सुविधाओं में जनता को कोई सुविधा मुहैया नहीं हो रही मेरठ दक्षिण विधानसभा में दौरे पर मेरठ दक्षिण विधानसभा संगठन मंत्री सूफी अमजद अली अंसारी सचिव दीन मोहम्मद सलमानी जुल्फिकार मेहरबान संतोष जाटव उवेश सैफी आसिफ टिंकू जमशेद अदनान मेहर सिंह सुखदेव आदि रहे।


Comments
Post a Comment