आईएमए बरेली को ‘प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच अवार्ड’ सहित कई सम्मान pl maar Diya
रिपोर्ट – मुस्तकीम मंसूरी
आईएमए यूपी के वार्षिक अधिवेशन ‘यूपीकॉन-2025’ में इस वर्ष प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, प्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दो दिवसीय अधिवेशन में आईएमए बरेली शाखा को वर्ष 2024–25 के लिए ‘प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच अवार्ड’ सहित कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न श्रेणियों में सर्वाधिक पुरस्कार वाराणसी आईएमए शाखा के नाम रहे। लगभग 14 वर्ष बाद दूसरी बार बरेली में यह प्रमुख सम्मेलन आयोजित हुआ।
पहले दिन सुबह 11 बजे आईएमए भवन सभागार में साइंटिफिक सेशन का शुभारंभ आईएमए यूपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने किया। वार्षिक अधिवेशन में एसोसिएशन ऑफ मेडिकल साइंस सहित कई चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने एजेंडे प्रस्तुत किए। शाम को डोहरा रोड स्थित आईएमए फार्म पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न शाखाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. सुदीप, डॉ. लईक समेत कई चिकित्सकों को विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
आईएमए यूपी के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवि अग्रवाल के अनुसार—
डॉ. सुदीप सरन – बेस्ट साइंटिफिक चेयरमैन
डॉ. अनीता अजय – बेस्ट पब्लिशर
डाक्टर लईक अंसारी – चिकित्सक एवं संस्थान सहयोग सम्मान
डॉ. वी.के. श्रीवास्तव – बेस्ट साइकोलॉजिस्ट
डॉ. ए.के. सिंघल – बेस्ट फैमिली फिजिशियन
डॉ. राजीव गोयल – बेस्ट ज्वाइंट सेक्रेटरी
डॉ. आर.के. सिंह – बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड
पुरस्कार वितरण एवं कॉलर एक्सचेंज सेरेमनी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
पूर्व आईएमए ब्रांचों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आईएमए यूपी के सफल आयोजन की प्रशंसा की।
अधिवेशन में आईएमए यूपी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष डॉ. पी.के. अग्रवाल ने नए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल को कार्यभार सौंपा। डॉ. रमेश निर्वाचित अध्यक्ष बनाए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment