पिठलोखर गांव में रास्ते पर विद्युत पोल लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों में मारपीट,

मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के पिठलोखर गांव में रास्ते पर विद्युत पोल लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं समेत दर्जनभर घायल। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया और मामले की जांच में जुटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के पिठलोकर गांव में एक बिजली का खंबा लगाया जा रहा था जिस स्थान पर यह खंबा लगाया जा रहा था दूसरा व्यक्ति अपने सामने खंभा लगाने का विरोध कर रहा था और इस तरह से विवाद इतना बड़ा की नौबत मारपीट तक आ गई।और मारपीट जब होने लगी दोनों तरफ से दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं।आपको बता दें कि पिठलोकर गांव मुस्लिम बहुल गांव है।और आज भी जागरूकता की काफी कमी है। यह गांव अन्य गांव के मुकाबले आज भी पिछड़ा हुआ माना जाता है। जिसके कारण आए दिन यहां पर झगड़े मारपीट ,गाली -गलौज और इस तरह के मामले देखने को मिलते रहते हैं। ग्राम प्रधानी चुनाव की रंजिश कई साल तक यहां पर चलती रहती है।आगामी प्रधानी चुनाव भी आ रहा है इस कारण यह छोटा सा मुद्दा कोई नया विवाद भी पैदा कर सकता है। पुलिस -प्रशासन को यहां पर बहुत सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय