मेरठ में गोरिल्ला की तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका



मेरठ। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है जहां एक और दिल्ली में किसान डेरा डाले हुए पड़े हैं वही  जन आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है मेरठ में ऐसी ही एक घटना सामने आई है जहां पर समाजवादी पार्टी की टोपी पहनकर चोरा कमिश्नरी चौराहे पर कुछ नौजवान पहुंचते हैं और आनन-फानन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक देते हैं जब तक कोई कुछ समझ पाता या पुलिस इस मामले को समझ पाती इतनी देर में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर भीड़ में भाग निकलते हैं हालांकि पुलिस ने  काफी मेहनत कर एक युवक को पकड़ लिया है।  जब पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया तो वह खुद को समाजवादी पार्टी से मिलते-जुलते दूसरे नाम की संस्था का अध्यक्ष बताने लगा। फिलहालपुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

दरअसलमंगलवार की सुबह रोज की तरह कमिश्नरी चौराहे पर चहल-पहल थी। इसी दौरान अचानक समाजवादी पार्टी की टोपी लगाए आधा दर्जन युवक हाथों में एक पुतला लेकर चौराहे पर पहुंचे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले को फूंक डाला। यह नजारा देख रहे चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी उनके पीछे भागे तो प्रदर्शनकारी भीड़ में गुम हो गए। मगरइस दौरान पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि युवक अपना नाम विनोद जाटव बता रहा है। इसी के साथ खुद को सपा कार्यकर्ता ना बता कर समाजवादी दलित सेना का अध्यक्ष बता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय