इश्क पर किसी का जोर नहीं, चार बच्चों की मां जीजा के साथ फरार
शामली के थानाभवन- मे एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है कहते हैं कि इश्क पर किसी का जोर नहीं उसका कहावत को चरितार्थ करते हुए एक महिला अपने जीजा के साथ फरार हो गई। वह जीजा उसकी ममेरी बहन का पति है। पीड़ित पति ने आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी।
थाना भवन नगर के एक मोहल्ला निवासी अमुक पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी है कि पीड़ित की पत्नी उसकी छोटी बच्ची को लेकर फरार हो गई। आरोप है कि महिला छोटी बच्ची व घर में रखे 10000 की नगदी सोने के कुंडल व झुमके भी अपने साथ ले गई। जानकारी करने पर पता लगा कि महिला को महिला के मामा का दामाद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने थाने मे तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Comments
Post a Comment