किस से करे गुहार !


 किस से करे गुहार !

●●●
सच्चे पावन प्यार से, महके मन के खेत !
दगा झूठ अभिमान से, हो जाते सब रेत !!
●●●
किस से बातें वो करे, किस से करे गुहार !
भटकी राहें भेड़ जो, त्यागे स्व परिवार !!
●●●
मंत्र प्यार का फूँकते, दिल में रखते घात !
रिश्ते क्या बेकार है, करना उन से बात !!
●●●
नेह-स्नेह सूखे सभी, पाले बैठे बैर !
अपने ताबूत ठोकते, देते कन्धा गैर !!
●●●
क्या खोया; क्या पा लिया, जीते जी के ऐब !
ज्यों आये त्यों चल दिए, नहीं कफ़न में जेब !!
●●●
बुझ पाए कैसे भला, ये नफरत की आग !
बस्ती-बस्ती गा रही,फूट-कलह के राग !!
●●●
सील गए रिश्ते सभी, बिना प्यार की धूप !!
धुंध बैर की छा रही, करती ओझल रूप !!
●●●
✍
 डॉo सत्यवान सौरभ, 
रिसर्च स्कॉलर, कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, 
आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन,
बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा – 127045
मोबाइल :9466526148,01255281381

--







---
 डॉo सत्यवान सौरभ, 
रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, दिल्ली यूनिवर्सिटी, 
कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,


Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय