समाजसेवी राजपाल सिंह सूद को दी श्रद्धांजलि

समाजसेवी राजपाल सिंह सूद को दी श्रद्धांजलि बागपत। विवेक जैन कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय मास्टर राजपाल सिंह सूद की श्रदांजलि सभा हुई। इसमें काफी लोगों ने भाग लिया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय राजपाल सिंह सूद बहुत समाज सेवक, धार्मिक एवं राष्ट्रभक्त व्यक्ति थे। उन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण बहुत जिम्मेदारी के साथ किया। सब बच्चों को शिक्षित बनाया। वह पूरे समाज को प्रेरणा देते रहे। पूरे जीवन समाज के लिए समर्पित रहना चाहिए ऐसा उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत किया। कहा कि सूद जी के जाने के बाद इस क्षेत्र में एक अच्छे धार्मिक और राष्ट्रवादी व्यक्ति की कमी हो गई है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। व्यक्तिगत रूप से हमने अपना एक सहयोगी और एक अभिभावक खो दिया है। कहा कि उनके जाने से पूरा समाज अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है। एक दिन सबको जाना है, यह तो अटल सत्य है, किंतु जितनी सहज मृत्यु उनकी हुई, ऐसी मृत्यु कर्म योगी पुरुषों की ही होती है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय