मेरठ में एसटीएफ ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपित गिरफ्तार

- मेरठ में एसटीएफ ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपित गिरफ्तार स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ के नौचंदी क्षेत्र से गुरुवार को हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पूछताछ में बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव के लिए हथियार तैयार कर रहे थे। आरोपित 25-30 हजार में बेचते थे पिस्टल रिवाल्वर। डिप्टी एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि नौचंदी क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का संचालन हो रहा था सूचना के बाद नौचंदी पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। फैक्‍ट्री के अंदर से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। साथ ही दो आरोपित रहीश मुल्ला पुत्र इब्राहिम निवासी किदवई नगर, ऊंचा पीर, थाना लिसाड़ी गेट और शमशाद पुत्र इश्तियाक निवासी सराय बहलीम, सब्जी वाली गली, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय