बिजली का अधिक बिल भेजने से बिगड़ी उपभोक्ता की तबीयत


 सरधना (मेरठ) (राकेश गोस्वामी )विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही का एक नमूना सरधना में देखने को मिलाहै। प्रत्येक माह बिल जमा कराने के बावजूद उपभोक्ता का बिल ₹13500 भेज दिया गया। जिसको लेकर उपभोक्ता विद्युत उपखंड कार्यालय गया ।जहां विभाग कर्मियों का कहना था कि बिल तो भरना ही पड़ेगा। विभाग की लापरवाही  कर्मचारियों और अधिकारियों की उदासीनता ने उपभोक्ता के मस्तिष्क  पर इसका ऐसा प्रभाव डाला कि उपभोक्ता की तबीयत बिगड़ गई । जिसके कारण उपभोक्ता को डॉक्टर के पास जाना पड़ा।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सरधना के मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी शौकीन अहमद का ने घरेलू कनेक्शन ले रखा है और वह  प्रत्येक महीने अपना बिल अदा करते आ रहे हैं। उपभोक्ता ने लॉकडाउन में भी प्रत्येक बिल जमा किया है । इसके बावजूद भी उपभोक्ता का बिल साडे ₹13500 भेज दिया गया। पहले तो यह मोबाइल पर मैसेज आया । विभाग में जाकर पता किया तो बताया गया कितना बिल देना पड़ेगा । उपखंड अधिकारी से इस बारे में बात की,उपखंड अधिकारी का कहना था कि इतना बिल तो देना ही पड़ेगा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी से पूछा गया कि उपभोक्ता की क्या गलती है तो उपखंड अधिकारी और उसके कर्मचारियों का कहना था हम गलती किसी की भी हो यह बिल उपभोक्ता को ही भरना पड़ेगा । कर्मचारियों और अधिकारियों की उदासीनता ने उपभोक्ता के मन मस्तिक पर ऐसा असर डाला जिसके कारण उपभोक्ता का  ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा। वह तो भला हो डॉक्टर साहब का जो समय पर मिल गए और उपचार हो गया । लेकिन डॉक्टर साहब का कहना है कि इसका असर मरीज पर काफी हुआ है । उपभोक्ता ने इस संबंध में एक शिकायत उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी के नाम दी है और उपभोक्ता को हुई पीड़ा के संबंध में शिकायत की है अब देखना है कि उपखंड अधिकारी इस मामले में क्या करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय