सरधना के कुलंजन गांव में 20 वर्षीय युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली।
राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट
सरधना के कुलंजन गांव में 20 वर्षीय युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली। दरअसल बिट्टू पुत्र जयप्रकाश नामक युवक को पेट में गोली लगी है। उसके साथ के कुछ युवा उसे नगर के ईश्वर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहीं घायल के साथ आये युवक घटना को छिपाने के प्रयास में लगे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी उन्होंने ठीक से जानकारी सरधना के मोमन फरीदपुर में गांव के निकट 3 संदिग्ध युवकों ने गांव निवासी सोमबीर पुत्र रतन सिंह की बाइक में आग लगाई। दरअसल सोमबीर अपनी बुआ के यहां से बाइक पर गांव लौट रहा था। गांव के निकट उसे रास्ते पर तीन युवक खड़े मिले। बताया गया है कि उन्होंने उससे मोबाइल और बाइक छीन ली और कुछ दूर ले जाकर बाइक में आग लगा दी। गांव पहुंचकर पीड़ित ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। दी।
Comments
Post a Comment