मुरादनगर श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिरने से 23 लोगों की मौत
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडल आयुक्त मेरठ व एडीजी मेरठ मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही अधिकारी मुरादनगर में डेरा डाले हुए हैं। टेंडर से लेकर अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।मृतकों में 18 की हुई पहचान-जयवीर (50), सुधाकर चौधरी (46), सुरेश जुनेजा (60), सुनिल कुमार, अक्षय (22), विनोद कुमार (50), सुनील (35), दिलीप बत्रा (62), ओमप्रकाश (60), विजय सोनी (23), दिग्विजय सोनी, प्रमोद कुमार (35), नितिन (40), राजीव (40), रोबिन (35), नैपाल (54), दिनेश, अरविंद (35), और एक अज्ञात है। अंतिम संस्कार के दौरान हुए हादसे की गूंज लखनऊ तक पहुंची। शासन ने मंडलायुक्त-आईजी समेत डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य कराया। वहीं, हादसे के कारणों की भी पड़ताल शुरू कर दी गई। शासन ने देर रात तक इस हादसे की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि श्मशान घाट में क्षतिग्रस्त लिंटर का निर्माण गत अक्तूबर में ही पूरा हुआ था। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। मौके पर जमा भीड़ भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है।इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. PM ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है. राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
ये हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है. तस्वीरों में कई लोग लेंटर के नीचे दबे हुए दिख रहे हैं. गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।


Comments
Post a Comment