सरधना मुरादनगर की तरह सरधना में भी गिरा सरकारी निर्माण।
सरधना मुरादनगर की तरह सरधना में भी गिरा सरकारी निर्माण। मामूली बरसात में प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद के निकट बना सार्वजनिक शौचालय का लिंटर गिरा। मात्र तीन माह पूर्व बनकर तैयार हुआ है सार्वजनिक शौचालय। ध्वस्त हुआ लिंटर दे रहा बालुई निर्माण की गवाही। गनीमत रही कि अभी तक शौचालय का लोकार्पण नहीं हुआ है, वार्ना बड़ा हादसा यहां भी हो सकता था।
सरधना के पिठलोखर गांव में बाइक खरीदने के बाद एनओसी को लेकर दो पक्षों में विवाद। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर की मारपीट। एक पक्ष के अबरार की शिकायत पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इमरान, ताहिर, वसीयत, सलीम, रिजवान, शादाब, परवेज, सद्दाम व हसनैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु की।
सरधना में मोबाइल शॉप से शरेशाम मोबाइल छीनकर फरार हुए युवक। मुंह पर मास्क बांधकर दुकान में घुसे युवक ने दिया वारदात को अंजाम, बाहर बाइक स्टार्ट किये खड़े साथी के पीछे बैठकर हुआ फरार। व्यापारी सरफराज की कालन्द चुंगी के निकट गंज बाजार में है कशिश मोबाइल के नाम से दुकान। मामले की शिकायत पुलिस से की।
Comments
Post a Comment