सरधना ब्रेकिंग* *सरधना में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या*।
*सरधना ब्रेकिंग*
*सरधना में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या*।
सरधना में दौराला रोड पर पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार दो हमलावरों ने दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों पर चलाई गोली जिनमे से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी । मृतक युवक 20 वर्षीय दीपक पुत्र ओमपाल मोहल्ला धरमपुरा का रहने वाला था। दीपक कश्यप व उसका साथी सुमित जिम में कसरत करने के बाद दौराला रोड पर एक होटल में खाना खाने गए थे । वापस लौटते समय बाइक सवार हमलावरों ने उसे टारगेट करते हुए दीपक जे सिर से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। दीपक की हत्या के बाद उसके परिजनों में मातम का माहौल है। हत्या की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या की जानकारी मिलने पर सरधना विधायक संगीत सोम भी थाने पहुंचे और घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए कहा एसपी देहात व सीओ सरधना ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है ।
Comments
Post a Comment