देश की आर्थिक स्थिति और देश आंतरिक स्थिति में खोखला हो चुका है--गादरे

 देश की आर्थिक स्थिति और देश आंतरिक स्थिति में खोखला हो चुका है--गादरे


दिल्ली:- चौधरी श्याम भारद्वाज के स्थित आवास पर जुलेना न्यू फ्रैंड्स काॅलोनी न्यू दिल्ली में बहुजन मुक्ति की एक बैठक हुई। 

बहुजन मुक्ति पार्टी की बैठक में उत्तर प्रदेश पश्चिमांचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने बैठक में बहुजन मूल निवासी समाज की विचार धारा से सब को अवगत कराया और वर्तमान में भारत देश की आर्थिक एवं आंतरिक स्थिति पर अफसोस किया। लगातार मोदी सरकार के लगातार कार्यो से देश खोखला हो रहा है। 

पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग अनुसूचित वर्ग अनुसूचित जनजाति वर्ग हो या कोई भी भारतीय मूलनिवासी आज बेरोजगार हो चुका है और आज तक सरकार द्वारा पिछड़ी जाति को पिछड़े वर्ग के लोगों को कोई भी आरक्षण ना मिलने पर अफसोस जताया। आने वाले वक्त में आज तक पिछड़े वर्गों की जाति आधारित गिनती नहीं कराई गई लेकिन जब भी गिनती का वक्त आया तो बीजेपी सरकार हो या कांग्रेस हो सबने हिंदू मुस्लिम या दंगे फसाद में देश को झोंक कर लोगों को भटकाव पैदा कर गिनती कराने के काम से अलग किया। आरक्षण तो दूर की बात है। अफसोस जताते हुए चौधरी श्याम भारद्वाज  ने कहा कि आज किसान सड़कों पर है लेकिन 2013 में जब किसान की कोई प्रॉब्लम थी तो तीसरे दिन सरकार जाग गई थी और चौधरी राजनाथ सिंह ने एकदम उनको जानकारी में लिया लेकिन आज सरकार कोई सुध नहीं ले रही है क्योंकि यह सरकार ईवीएम से बनी सरकार पूंजीपति पूंजी वादियों के दबाव में चल रही है जनता की कोई सुध नहीं है बहुजन मुक्ति पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर चौधरी श्याम भारद्वाज ने पार्टी की सदस्यता ली और वहां मौजूद लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की बैठक में ओमवीर सिंह चौधरी श्याम भारद्वाज रईस सिद्दीकी मनोहर लाल वर्मा चौधरी कमल भारद्वाज मिंटू सिंह अब्दुल कादिर दिलशाद गाजी आसिफ सैफी दानिश अली महेंद्र प्रताप सिंह गीता रानी मंजू सिंह आदि मौजूद रहे और अपनी अपनी बात रखी।

Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय