उपभोक्ताओं को समस्या हुई तो अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी - श्रीकांत शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि उपभोक्ताओं को समस्या हुई तो अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। श्रीकांत शर्मा ने मंगलवर को ट्वीट किया कि यूपीपीसीएल के चेयरमैन यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिजली के बिल मिले। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी उपभोक्ताओं की प्रोब बिलिंग शत-प्रतिशत हो।उन्होंने कहा कि यूपीपीसीएल के चेयरमैन लापरवाही करने वाले डिस्कॉम्स पर जल्द से जल्द दंडात्मक कार्यवाही करें। यदि उपभोक्ताओं की सेवाओं में कोई शिथिलता आती है तो वो बिलकुल स्वीकार्य नहीं होगा।ऊर्जा मंत्री ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि यदि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न होता है तो वो बिलकुल स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। उप्र की सरकार विद्युत् उपभोक्ताओं की है और उनके लिए ही काम करती है। उन्होंने ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को उपभोक्ताओं की सेवाओं की सतत निगरानी के लिए भी कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि उपभोक्ताओं की सेवाओं में कोई अनियमितता मिलती है तो उसकी जवाबदेही में कठोर कार्रवाई भी की जाए

Comments
Post a Comment