सरधना नगर में संत शिरोमणि रविदास की 644 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
सरधना नगर में संत शिरोमणि रविदास की 644 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
सरधना नगर के मोहल्ला खेवान में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में जयंती का आयोजन किया गया जयंती के अध्यक्ष पूर्व सभासद दिनेश कुमार ने नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में जयंती की विधिवत रूप से शुरुआत कराई।विधायक प्रतिनिधि विनोद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनपाल जैन ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास सहित देश के सभी संतों ने समाज में एकता और समरसता के जो संदेश दिए हैं आज उन्हीं के संदेशों पर चलने की हमें सख्त जरूरत है। समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता व चेयरमैन पुत्र शाहवेज अंसारी ने कहा जिस तरह से संत रविदास जी ने गुरबत में अपना जीवन जीते हुए कृतित्व और व्यक्तित्व को जिस तरह से निकालते हुए ऊपर वाली की आराधना की आज भी सभी के लिए मिसाल है।उन्होंने कहा कि संत पूरे विश्व को हमेशा से प्रेरित करते रहे हैं संत रविदास ने जाति के भेदभाव और छुआछूत को रोकने के लिए जो रास्ता दिखाया वह आज भी हमें प्रेरणा देता है। उनका मूल मंत्र कर्म था और उसी के अनुरूप हमें किसी को छोटा या बड़ा उसकी जाति से नहीं कर्म से मानना चाहिए और संत रविदास के आदेशों के अनुरूप समाज में समरसता के लिए काम करते रहना चाहिए। तथा उन्ही के साथ नगर के विभिन्न गणमान्य सुशील कुमार,मलखान सैनी , पंकज जैन विजय भारती, महिपाल वाल्मीकि, सुभाष वेद प्रकाश, संजू पंवार शादाब खान मढयाई,सईद कुरैशी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment