सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन



--------------------------------

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया l सम्मेलन की अध्यक्षता हाजी याक़ूब मोहसिन ने की तथा संचालन कांग्रेस नेता जितेंद्र पांचाल ने किया l सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में पधारे कांग्रेसजिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहाकि यदि देश को बर्बादी से बचाना है तो लोगो को पुनः कांग्रेस में आना पड़ेगा l उन्होंने कहाकि वर्तमान भाजपा सरकार देश को आंख बंद करके बर्बाद करने पर तुली है l आज हम सबको देश बचाने के लिए कांग्रेस के झंडे के नीचे आकर एकजुटता  से लड़ाई लड़ने की जरूरत है l  श्री काजला ने कहाकि जो लोग कांग्रेस को यह कहते है कि कांग्रेस ने 70साल में क्या किया वे खुद बताएं कि पिछले सात साल में उन्होंने ने क्या किया l देश हर तरह से बर्बादी के कगार पर आ चुका है l सीमा पर जवान बेवजह शहीद हों रहे है, नौजवान बेरोजगार घूम रहे है, महिलाओ पर अत्याचार हों रहे है l  किसानों में हाहाकार मचा है किन्तु सरकार कहती है कि इस सबके लिए नेहरू जी जिम्मेदार हैं l चीन हमारी जमीन घेर रहा है लेकिन सरकार मौन है l उन्होंने आव्हान किया कि अब सब लोगो को देश बचाने के लिए इस क्रूर और निकम्मी सरकार को उखाड़ना है l

सभा में डा. ताहिर हनफी, अहतेश्याम खान प्रधान, चाँद खान, आबिद मेंबर, अरविन्द तालियान, राजा ठाकुर, अनवर ठेकेदार, बृजराज एडवोकेट, सईद कुरैशी, युसूफ अंसारी, नफिस एडवोकेट, अनवर मलिक आदि ने विचार रखें l

इकरामुद्दीन अंसारी, मुल्ला जहीर, बाबू मेंबर, वकील खां, विनोद कटारिया, ठाकुर राजकुमार सोम, आदि उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

इस्वा संगठन पर सरकारी डॉक्टरों की संलिप्तता के आरोपों से मचा बवाल

सीएमओ पर नियम उल्लंघन का आरोप, बरेली स्वास्थ्य विभाग फिर विवादों मेंजूनियर डॉक्टर को सीनियर पद की जिम्मेदारी, योगी सरकार के नियमों की खुली अवहेलना

बरेली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की अनदेखी पर उठे सवाल — डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सराहना बनी चर्चा का विषय