बहुजन हसरत पार्टी का देशहित-जनहित मे चुनाव आयोग को खुला पत्र*
*बहुजन हसरत पार्टी का देशहित-जनहित मे चुनाव आयोग को खुला पत्र*
*सेवा मे••*
*माननीय श्रीमान महोदय*
*केन्द्रीय निर्वाचन आयोग नई दिल्ली-110001*
*माननीय महोदय जी*
*बहुजन हसरत पार्टी ने दिनांक 25/11/2020, 27/11/2020, 30/11/2020, 08/12/2020, 28/12/2020, 15/01/2021 तथा 22/01/2021 इन तारीखों को आपके कार्यालय में लिखित रजिस्ट्री के जरिये अपील देशहित-जनहित में भेजा था कि 135 करोड़ जनता के जरिये सर्वे कराकर तय किया जाये कि देश के ये लोग बैलेट पेपर से चुनाव चाहते है कि EVM मशीन से चुनाव चाहते है इसके लिये (1) पर्ची पर (2) चुनाव निशान दिए जाये 1.."बैलेट पेपर" और 2.."EVM मशीन" जिस पर लोग मुहर मारकर तय करे.. अथवा/या आप के ऑफिस से जो 2300 के इर्द-गिर्द पार्टियाँ रजिस्टर्ड कि गई है उनके अध्यक्ष और महासचिव से लिखित पूँछा जाये कि वह लोग किससे चुनाव चाहते है तथा सभी MP/MLA को भी आम नागरिक माना जाये तभी देश के सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार संविधान के अनुसार सुरक्षित रह सकता है "EVM" से चुनाव बंद करवाकर "बैलेट पेपर" से चुनाव कराया जाये... ऐसी गुजारिश करते हुऐ आपको अंतिम रिमाइंडर देशहित-जनहित 22/01/2021 को भेजा गया था**इसके बाद कुछ लोग ऐसा डराना चालू कर दिये कि मुसलमान होने के नाते आप पर कोई बड़ी कार्यवाही भी हो सकती है और आपकी पार्टी कि मान्यता भी रद्द हो सकती है परंतु देशहित-जनहित के विरुद्ध यदि हमारी पार्टी कि माँग गलत है तो हमारी पार्टी कि मान्यता अति-शीघ्र रद्द कर दी जाये तो भी हमें कोई गिला-शिकवा नहीं है यदि हमारी माँग सही लगे तो उसे तत्काल देशहित-जनहित में अमल में लाया जाय आपकी महान कृपा होगी इसिलिये महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष का System आपके संज्ञान में लाने के लिए आज 06/02/2021 को पुनः यह अपील आपको भेजी जा रही है*
*बहुजन हसरत पार्टी ने उपरोक्त तमाम अपील/निवेदन के माध्यम से चुनाव में "EVM" या "बैलेट पेपर" का उपयोग करने के विकल्प कि आजादी देश के 135 लोगो को मिले इस माँग को तब और अधिक बल मिला जब कि बहुजन हसरत पार्टी द्वारा पहले से कि जा रही ऐसी की माँग/अपील को अब महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष जी ने भी बहुजन हसरत पार्टी कि बात दोहराते हुए एक प्राप्त याचिका/निवेदन द्वारा राज्य के लोगो को EVM या बैलेट पेपर से चुनाव में वोट देने के विकल्प हेतु कानून बनाने कि माँग कि गई थी जिसको संज्ञान में लेकर 02/02/2021 को महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में संविधान कि धारा 328 के तहत "विधान-भवन" में अन्य मंत्री गण- राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी विधि व न्याय सचिव आदि के साथ बैठक करके राज्य में लोगो को चुनाव में EVM मशीन के साथ-साथ "बैलेट पेपर" से वोट करने का विकल्प देने के लिये कानून बनाने कि प्रक्रिया शुरू हो ऐसा जन-भावना का सम्मान का ढाँचा तैयार किया जा रहा है इस बैठक कि खबर मुंबई के हिंदी दैनिक "नवभारत टाइम्स" आदि अखबारों में छपी है अख़बार कि कटिंग व BHP द्वारा पूर्व में दिये गये सभी सातों तारीख कि प्रार्थना पत्र/अपील कि झेरॉक्स कॉपी पुनः आपके संज्ञान में लाने के लिए संलग्न की जा रही है*
*अतः बहुजन हसरत पार्टी पुनः पूर्व में कि गई तमाम माँगो के साथ-साथ EVM पर लोगो द्वारा उठाये जा रहे सवालो को ख़त्म करने के लिये तथा जन-भावना का आदर करते हुए महाराष्ट्र विधान सभा के भाँति सभी राज्यों के विधानसभा और लोकसभा में भी EVM के साथ-साथ "बैलेट पेपर" से वोट करने का विकल्प मतदाताओं को देने के लिये कानून बनाने कि पहल करे आखिर "नोटा" भी तो एक विकल्प ही है उसी "नोटा" विकल्प के भाँति आप चुनाव में EVM के साथ-साथ "बैलेट पेपर" से वोट करने के लिये कानून में संशोधन करे ऐसी प्रार्थना/निवेदन/माँग/गुजारिश बहुजन हसरत पार्टी पुनः पूर्व कि भाँति इस अपील के माध्यम से आपसे करती है यदि गलत लगे तो देशहित-जनहित में क्षमा करिये आपकी महान कृपा होगी*
*5-2-2021- 9819316944*

Comments
Post a Comment