सरधना तहसील क्षेत्र की खबरें
सरूरपुर के हर्रा में दो ट्रैक्टरों की जोरदार भिड़त, भिड़त के बाद दोनों ट्रैक्टर सीधे खड़े हुए गनीमत रहेगी कोई हताहत नहीं हुआ
सरधना में लगेगा नाईट कर्फ्यू। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सिर्फ जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने की अनुमति। कप्तान के आदेश के बाद पुलिस के सामने सख्ती से पालन कराने की चुनोती।
सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग गांव से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने खोजा। सरूरपुर पुलिस ने कांधला से किया बरामद। पिता किशोर की शिकायत पर पुलिस की थी बच्चे की तलाश। मामूली बात पर घर से रूठ कर चला गया था किशोर
सरधना में अटेरना पुल के निकट नहर में डूबे वृद्ध की तलाश के लिए पहुंचे पीएसी के गोताखोर। देर शाम तक एनडीआरएफ के पहुंचने की उम्मीद। बता दें कि मंगलवार को 65 वर्षीय इंदर का पैर फिसलने से वह नहर में डूब गए थे।
सरधना के मोमन फरीदपुर गांव में मंगलवार देर शाम 50 वर्षीय विजय उर्फ बीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। बुधवार सुबह परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्यवाही के अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद गुरुवार को अचानक परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Comments
Post a Comment