किला मेडिकल हाल पर धड़ल्ले से बिक रही थी प्रतिबंधित नशीली दवाइयां, पुलिस चौकी और थाने के बीच सुरक्षित जोन मानकर,
रिपोर्ट-अलीम मियां
बरेली, पत्रकार सुरक्षा महासमिति के बरेली मंडल के अध्यक्ष रईस खांन ने किला मेडिकल हाल और महेशपुर थाना सीबीगंज स्थित गोदाम पर नारकोटिक्स टीम द्वारा छापा मारकर बड़ी संख्या में स्टाक की गई प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेंप पकड़े जाने पर नारकोटिक्स विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा की काफी समय से सूत्रों के हवाले से खबर आ रही थी
किला मेडिकल हाल पर नशीली दवाइयों का धड़ल्ले से व्यापार हो रहा है। जिस पर अप्रैल 2023 में कुछ मीडिया कर्मियों ने किला मेडिकल हाल से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का स्टिंग ऑपरेशन कर खबरों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को अवगत कराने का कार्य किया था। परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री का सिलसिला लगातार चलता रहा। वही अखबारों और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध नशीली दवाइयां की बिक्री किए जाने का पर्दाफाश किए जाने वाले मीडिया कर्मियों के विरुद्ध उच्च अधिकारियों को गुमराह करते हुए उल्टा किला मेडिकल हाल के मालिक द्वारा मीडिया कर्मियों पर दबाव बनाने और भविष्य में इस तरह की खबरें ना चलाने के मकसद से किला थाना में फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर अपने ऊंचे रसूख एवं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर अपनी मजबूत पकड़ करने का एहसास करते हुए, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से बेखौफ होकर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां का कारोबार धड़ल्ले से कर रहा था। परंतु 19 फरवरी 2024 को नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा किला मेडिकल हाल और उसके गोदाम पर छापा मार कर लाखों रुपए की नगदी के साथ ही बड़ी संख्या में नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद किए जाने से यह स्पष्ट हो गया की अप्रैल 2023 में अखबारों और सोशल मीडिया पर किला मेडिकल हाल पर प्रतिबंध नशीली दवाइयां की बिक्री किए जाने के समाचार सही थे, अगर उसे समय समाचारों का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो जाता और किला पुलिस पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारों के खिलाफ किला मेडिकल हाल के मालिक द्वारा मीडिया कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए लिखाए गए झूठे फर्जी मुकदमे की विवेचना करती तो शायद प्रतिबंधित नशीली दवाओ की बरामदगी का सेहारा किला पुलिस के सर पर अवश्य बनता। और किला मेडिकल हाल पर अप्रैल 2023 में ही प्रतिबंधित नशीली दवाइयां के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हो जाता, और बेगुनाह पत्रकारों को भी न्याय मिल जाता। परन्तु अब देखना यह है की स्वास्थ्य विभाग किला मेडिकल हाल के खिलाफ किस तरह का एक्शन लेगा और किला पुलिस किस तरह पत्रकारों के साथ न्याय करेगी।

Comments
Post a Comment